Friday, 26 April 2013

सन्देश - साईं भारत प्रेम, साईं ईश्वर प्रेम, साईं मानव प्रेम

 सर्वप्रथम "काशी साईं परिवार" सभी सम्मानित सदस्यों, सभी भारत वंशियो और इस ब्लॉग के सुधी पाठकों को काशी साईं सचिव अंशुमान  दुबे  का  साईं राम " जय साईं भारत प्रेम "
साल  2009 में  साईं के  दिशा  निर्देश  पर  मैंने  और  कुछ  सहयोगियों  ने " काशी साईं " को मूर्तरूप दिया और काशी साईं फाउंडेशन सोसाइटी का गठन किया तथा साईं नाम और साईं कर्म को अपना मूल मन्त्र बना लिया...!!!

काशी साईं फाउंडेशन सोसाइटी के मूल विचार:-
" मानव प्रेम ही ईश्वर प्रेम है " ,  " साईं मानव प्रेम, साईं ईश्वर प्रेम "
हमारी सोसाइटी का मानना है, कि भारत में " साईं " नाम ही एक ऐसा नाम है, जो बटवारा नहीं करता इसीलिए हमारी सोसाइटी 
" जय साईं भारत " कहती है...!!
हमारी सोसाइटी का यह प्रयास है, कि साईं के नाम पर पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया जाये, ताकि भारत में किसी भी किस्म का बटवारा ना रह जाये....!!

वर्त्तमान में हम भारत के लोग कई प्रकार से बटे हुए है... जैसे - धर्म, जाति, प्रान्त, अमीर, गरीब, जनता, नेता, अधिकारी आदि-आदि..... क्या ये सही है....???
नहीं साईं नाथ और हमारे मालिक ने तो सिर्फ दो ही बनाए थी एक आदमी दूसरा औरत... तो फिर इतने प्रकार के  सामाजित बटवारे क्यों....???
तो अगर साईं ने हम सब को इस संख्या में कहना शुरू कर देना चाहिए " मानव प्रेम ही ईश्वर प्रेम है " तथा " जय साईं भारत ".
आपका
अंशुमान दुबे
काशी साईं फाउंडेशन सोसाइटी



" जय साईं भारत "

Monday, 12 November 2012

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं :-

"काशी साईं परिवार

सभी सम्मानित भारत वंशियो को 

और 

इस ब्लॉग के सुधी पाठकों को 

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

देता है...

!! साईं भारत प्रेम !!



Wednesday, 7 November 2012

संकटमोचन ब्लास्ट केस वापस होगा...!

वाराणसी। संकटमोचन मंदिर में हुए बम विस्फोट के आरोपी वलीउल्लाह और शमीम से मुकदमे हटाने की प्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है। बनारस के जिला अधिकारी सौरभ बाबू को इस संबंध में गृह विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार ने 31 अक्तूबर को पत्र लिखकर कई सूचनाएं मांगी हैं। पत्र में लंका (संकटमोचन), जीआरपी कैंट (कैंट रेलवे स्टेशन) और दशाश्वमेध थाना क्षेत्रों में हुए विस्फोटों में सरकार बनाम वलीउल्लाह और शमीम आदि के अभियोजन वापसी की बात कही गई है। सात मार्च 2006 को संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में 28 लोग मारे गए थे, जबकि सौ से अधिक घायल हुए थे। उसी दिन दशाश्वमेध क्षेत्र में जिंदा बम भी मिला था।
इस पत्र को जिला प्रशासन ने दबा रखा है। जिलाधिकारी सौरभ बाबू इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। पत्र के जरिये मुकदमे का नंबर, लगाई गई धाराएं, जिस अदालत में मामला लंबित है और जिन अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया है, यह सब जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट के साथ एफआईआर और आरोप पत्र की स्पष्ट पठनीय प्रतिलिपि भी भेजने को कहा गया है। इतना ही नहीं बम विस्फोट में जो लोग घायल हुए उनकी चोटों का विवरण, विवेचना के दौरान बरामदगी, अदालत में मुकदमे की स्थिति, केस डायरी में मिले साक्ष्य और अभियोजन की सफलता और दुर्बलता का विश्लेषण करते हुए अभियोजन अधिकारी की राय देने को भी कहा गया है। इसी के साथ केस वापसी के बारे में पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी की राय भी मांगी गई है।
अमर उजाला की जानकारी के मुताबिक बम धमाकों से जुड़े कुल छह मुकदमों में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। वहीं आतंकी हमलों की जांच एवं गिरफ्तारी को लेकर वाराणसी निवासी राकेश न्यायिक ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। 21 नवंबर को उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। 

 अमर उजाला प्रकाशन को कोटिश: धन्यवाद।
~ * ~
 पाठकों से निवेदन है कि, कृपया उक्त पोस्ट पर अपने Comment अवश्य दें। 
धन्यवाद ...!!!

Wednesday, 5 September 2012

शिक्षक सम्मान समारोह में उषा दुबे, उपाध्यक्ष, काशी साईं का सम्मान :-

आज तिथि 05-09-2012 को Kashi Sai Foundation Society की उपाध्यक्ष व जिला पंचायत कन्या उ0 मा0 विद्यालय, चौबेपुर, वाराणसी की पूर्व प्रधानाचार्या (श्रीमती) उषा दुबे का सम्मान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, वाराणसी ने "शिक्षक सम्मान समारोह" में अन्य के साथ किया।

Sunday, 12 August 2012

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...!!!

"काशी साईं परिवार" सभी सम्मानित भारत वंशियो को और इस ब्लॉग के सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस -2012 की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
 

 ~ * ~

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा
हम बुलबुले है इसकी ये गुलसिता हमारा ॥धृ॥
घुर्बत मे हो अगर हम रहता है दिल वतन मे
समझो वही हमे भी दिल है जहाँ हमारा ॥१॥
परबत वो सब से ऊंचा हमसाय आसमाँ का
वो संतरी हमारा वो पासबा हमारा ।२॥
गोदी मे खेलती है इसकी हजारो नदिया
गुलशन है जिनके दम से रश्क-ए-जना हमारा ।३॥
ए अब रौद गंगा वो दिन है याद तुझको
उतर तेरे किनारे जब कारवाँ हमारा ॥४॥
मझहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना
हिन्दवी है हम वतन है हिन्दोस्तान हमारा ॥५॥
युनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिल गये जहाँ से
अब तक मगर है बांकी नामो-निशान हमारा ॥६॥
कुछ बात है की हस्ती मिटती नही हमारी
सदियो रहा है दुश्मन दौर-ए-जमान हमारा ॥७॥
इक़्बाल कोइ मेहरम अपना नही जहाँ मे
मालूम क्या किसी को दर्द-ए-निहा हमारा ॥८॥
 ~ * ~

सन्देश:- कृपया हमारे भारत की सबसे बड़ी बीमारी "भ्रष्टाचार" को खत्म करने का प्रयास करें, खुद भी "भ्रष्टाचार" में लिप्त ना होये और दूसरों को भी "भ्रष्टाचार" में लिप्त होने से रोकने के लिए मधुर कोशिश करे। ताकि भारत दुनिया का सबसे अच्छा मुल्क बन सके तथा हम और आप इस महान लोकतंत्र के सम्मानित नागरिक बन सकें।

!! जय भारत प्रेम !!


चंद्रशेखर आज़ाद के अंतिम संस्कार के बारे में जानने के लिए उनके बनारस के रिश्तेदार श्री शिवविनायक मिश्रा द्वारा दिया गया वर्णन पढ़ना समीचीन होगा:-

उनके शब्दों में—“आज़ाद के अल्फ्रेड पार्क में शहीद होने के बाद इलाहाबाद के गांधी आश्रम के एक स...