Showing posts with label काशी साईं अंश राम (ऑरकुट). Show all posts
Showing posts with label काशी साईं अंश राम (ऑरकुट). Show all posts

Wednesday, 3 June 2009

साईं वंदना

आपके कदमो के पास हूँ, अपना आशीष और प्यार देना।

हे मेरे शिर्डी के साईं ! कोई गलती हो तो बता देना।

आपके हुक्म की तामिल होगी, आपकी हर बात मानेंगे।

हे शिर्डी के साईं बाबा ! बस आपके गुन गायेंगे।

मेरी कोई हस्ती नही, बस आपका बल है ।

मेरी कोई ताकत नही , आपका सम्बल है ।

सहारा देना कही डूब ना जावू, तेरी दुआ से ही सब कुछ पावू ।

मेरी तकदीर आप है बाबा, आप है मालिक और मेरे राजा ।

शिर्डी के शहंशाह आप है , सबके मदद-गार आप है ।

हम आपके कदमो की धूल है , आप सबसे खुबसूरत फूल है.......

आप मालिक है , चाहे जो सजा दे ।

पर दया कर साईं , मेरी गलती बता दे ।

बार -बार बंदगी, नमस्कार है तुम्हे ।

साईं तेरी हर बात , स्वीकार है हमें ।

यह जीवन आपका , यह स्वास आपकी ।

हर लम्हा आपका , हर बात आपकी ।

मुझे रास्ता दिखावो , मुझे अब जगावो ।

शिर्डी के साईं बाबा , मुझे आगे बधावो ।

तेरे द्वार बैठा , तेरी याद करता ।

हे शिर्डी के साईं ! तेरा नाम जपता ।

Tuesday, 2 June 2009

मैं और जिन्दगी

मैं दो कदम चलता और एक पल को रूकता मगर, इस एक पल में जिन्दगी मुझसे चार कदम आगे चली जाती, मैं फिर दो कदम चलता और एक पल को रूकता मगर, जिन्दगी मुझसे फिर चार कदम आगे चली जाती, जिन्दगी को जीतता देख मैं मुस्कुराता और जिन्दगी मेरी मुस्कुराहट पर हैंरान होती, ये सिलसिला यूँ ही चलता रहा, फिर एक दिन मुझको हँसता देख एक सितारे ने पुछा "तुम हारकर भी मुस्कुराते हो, क्या तुम्हे दुःख नहीं होता हार का?" तब मैंने कहा, मुझे पता है एक ऐसी सरहद आएगी जहां से जिन्दगी चार तो क्या एक कदम भी आगे नहीं जा पायेगी और तब जिन्दगी मेरा इंतज़ार करेगी और मैं तब भी अपनी रफ्तार से यूँ ही चलता-रुकता वहां पहुँचूंगा.........

एक पल रुक कर जिन्दगी की तरफ देख कर मुस्कुराऊँगा, बीते सफ़र को एक नज़र देख अपने कदम फिर बढाऊँगा, ठीक उसी पल मैं जिन्दगी से जीत जाऊंगा, मैं अपनी हार पर मुस्कुराया था और अपनी जीत पर भी मुस्कुराऊंगा और जिन्दगी अपनी जीत पर भी न मुस्कुरा पाई थी और अपनी हार पर भी न मुस्कुरा पायेगी, बस तभी मैं जिन्दगी को जीना सिखाऊँगा l

चंद्रशेखर आज़ाद के अंतिम संस्कार के बारे में जानने के लिए उनके बनारस के रिश्तेदार श्री शिवविनायक मिश्रा द्वारा दिया गया वर्णन पढ़ना समीचीन होगा:-

उनके शब्दों में—“आज़ाद के अल्फ्रेड पार्क में शहीद होने के बाद इलाहाबाद के गांधी आश्रम के एक स...