Tuesday 11 August 2009

सुभाष चन्द्र बोस

देश को ‘जयहिन्द’ का नारा देने वाले तथा इसी ललकार के साथ अंग्रेजों का डटकर सामना करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी वीरों में बड़े सम्मान व श्रद्धा के साथ लिया जाता है। अत्यंत निडरता से सशस्त्र उपायों द्वारा सुभाष चन्द्र बोस ने जिस प्रकार अंग्रेजों का मुकाबला किया उसके जैसा अन्य कोई उदाहरण नहीं मिलता है।
महान देशभक्त और कुशल नेता सुभाष चन्द्र बोस की जीवन गाथा आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी, वर्ष 1897 को कटक में हुआ था। इनके पिता रायबहादुर जानकी नाथ बसु प्रसिद्ध सरकारी वकील थे तथा समाज में उनकी बहुत प्रतिष्ठा थी।
सुभाष की माता प्रभावती देवी धार्मिक विचारों वाली समझदार घरेलू महिला थी। परिवार में सुख सुविधा के लगभग सभी साधन उपलब्ध थे, किन्तु सुभाष अपने बाल्यकाल से ही अपने परिवार के सुखमय वातावरण और परिजनों से अलग खोए-खोए से रहते थे।


No comments:

चंद्रशेखर आज़ाद के अंतिम संस्कार के बारे में जानने के लिए उनके बनारस के रिश्तेदार श्री शिवविनायक मिश्रा द्वारा दिया गया वर्णन पढ़ना समीचीन होगा:-

उनके शब्दों में—“आज़ाद के अल्फ्रेड पार्क में शहीद होने के बाद इलाहाबाद के गांधी आश्रम के एक स...